{"_id":"571b87b34f1c1b98788b4652","slug":"history-sheeter-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में फंदा लगा हिस्ट्रीशीटर ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ में फंदा लगा हिस्ट्रीशीटर ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Apr 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
प्रेमनगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या की वजह लंबी बीमारी और पैसों का लेनदेन सामने आ रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि डीएवी स्कूल प्रेमनगर के पास एक युवक ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली है।
कुछ दूर पर खड़ी थी बाइक
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के कुछ दूरी पर एक यामहा बाइक मिली। जिसकी छानबीन के आधार पर युवक की पहचान मोहन ठकुरी उर्फ गुत्थी निवासी गुरुनानक एन्क्लेव लेन नंबर सात के रूप में हुई। यह युवक कैंट थाना का हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन
प्रेमनगर थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि युवक लंबे समय से बीमार चल रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की।
विज्ञापन