फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high school boy committed suicide.

बहन बाहर पढ़ा रही थी ट्यूशन, भाई ने कमरे में लगा ली फांसी

Sun, 20 Sep 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Sep 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
high school boy committed suicide.

देहरादून के डालनवाला में हाईस्कूल के एक छात्र ने शुक्रवार फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय बड़ी बहन बाहर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। बेटे के इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है। सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन पढ़ाई के दबाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन


डालनवाला निवासी चंद्रभूषण वर्मा अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह डोईवाला रिश्तेदारी में गए थे। घर पर बेटी और छोटे बेटे प्रतीक वर्मा (15) को छोड़ गए थे। पहले तो बहन भी भाई के साथ थी। तीसरे पहर ट्यूशन के बच्चे आए तो बहन उन्हें लेकर बाहर बैठ गई।
विज्ञापन


इसी दौरान प्रतीक ने अंदर से कमरा बंद कर फांसी लगा ली। उसने कब कमरा बंद किया, बहन को पता ही नहीं चला। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद वापस गई तो कमरा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में झांका तो फंदे पर लटका था भाई

high school boy committed suicide.

भाई प्रतीक को काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांका तो उसके मुंह से चीख निकल गई, क्योंकि भाई पंखे पर झूला हुआ था।

बहन ने दी मम्मी-पापा को जानकारी
बहन ने मम्मी और पापा को यह जानकारी देकर पुलिस को बुला लिया। दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा गया। प्रतीक गुरुराम राय स्कूल, डालनवाला में हाईस्कूल का छात्र था, जबकि उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं।

इंस्पेक्टर डालनवाला अनिल जोशी ने बताया कि जांच पड़ताल में कोई वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन परिजनों के हवाले से पता चला कि पढ़ाई को लेकर वह तनाव में जरूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed