उत्तराखंड से गिरफ्तार हुए हवा में उड़ने वाले ठग!
देहरादून पुलिस ने देश के तमाम हिस्सों में कीमती सामान चुराने वाले टप्पेबाजों के हाई प्रोफाइल गैंग का खुलासा किया है।
नाबालिग समेत चार सदस्यों के पास से पुलिस ने 72 हजार रुपये और एक टीवी रिपोर्टर का कैमरा बरामद किया है। यह गैंग शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद हवाई जहाज से चेन्नई भाग जाता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि पटेलनगर पुलिस काफी दिनों से टप्पेबाज गैंग की तलाश में जुटी थी। टप्पेबाजों ने पार्क रोड निवासी हरभजन सिंह से सात मई को उनकी कार के इंजन से तेल गिरने का झांसा देकर चार लाख रुपये निकाल लिए गए थे।
इनोवा सवार चार लोगों का चेकिंग के दौरान दबोचा
एएसपी तृप्ति भट्ट की अगुवाई में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दून में घटना करने की फिराक में आए इनोवा सवार चार लोगों का चेकिंग के दौरान दबोच लिया। इनमें से एक नाबालिग है, जो वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंकने में अहम किरदार निभाता था।
उसके अलावा पकड़े गए लोगों में तंगराज (24), आकाश (22) और सागर (21) इन्द्रापुरी जेजे कालोनी दिल्ली (मूल रूप से चेन्नई के मदुरई का निवासी) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हरभजन की कार से चार लाख रुपये उड़ाने की घटना कबूलते हुए उसमें से 72 हजार रुपये की रकम भी बरामद कराई है।
आरोपियों के पास से एक वीडियो कैमरा भी मिला है, जो कैंट क्षेत्र में टीवी रिपोर्टर अवनीश की कार से चुराया गया था। तीसरा घटना सेवलाकलां की थी, जिसमें यह लोग सफल नहीं हो पाए थे।
बरामद कार भी चोरी की लग रही है। इनके खिलाफ दिल्ली के अलावा भी कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी अजय सिंह और सीओ सदर तृप्ति भट्ट और इंस्पेक्टर पटेलनगर ने भी आरोपियों से काफी देर पूछताछ की।
Published By: Nirmala Suyal