फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak Singh rawat PRO dead body found

हरक सिंह रावत के पीआरओ का शव मिला

Mon, 12 Aug 2013 05:11 PM IST
देहरादून/मनमीत रावत
देहरादून/मनमीत रावत Updated Mon, 12 Aug 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
Harak Singh rawat PRO dead body found

काबिना मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्घवीर सिंह रावत का शव रहस्यमय परिस्थितियों में राजपुर रोड पर स्थित आनंद मई आश्रम के बाहर पड़ा मिला।

विज्ञापन


पुलिस मान रही हत्या
पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या मानकर जांच कर रही है। युद्घवीर की पैंट की जेब में पांच लाख रुपये का ड्राफ्ट भी मिला है। शव को मोर्चरी में रखवाने के बाद पुलिस ने कई हाईप्रोफाइल लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह अवैध संबंध हो सकते है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब राजपुर रोड पर स्थित आनंद मई आश्रम के बाहर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मोबाइल पर फोन घुमाया, तो उड़े होश
शव के पास से दो मोबाइल फोन मिले। उन पर कॉल किया गया तो जो परिचय मिला उससे पुलिस के होश उड़ गए। बताया गया कि फोन नंबर केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ और जखोली से कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख रह चुके युद्घवीर सिंह रावत का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र और सीओ मसूरी जया बलोनी मौके पर पहुंचे। शव के चहरे में कुछ निशान थे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

एक सेक्शन पीएसी दून अस्पताल में तैनात
वहीं किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एक सेक्शन पीएसी दून अस्पताल में तैनात कर दी गई। युद्घवीर रावत के अगस्तमुनि में रहने वाले परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। वह शुक्रवार शाम को दून पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed