फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gurpreet murder case.

गुरप्रीत कौर हत्याकांड: हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Thu, 11 Feb 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Feb 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
gurpreet murder case.

देहरादून टी-स्टेट के गुरप्रीत कौर हत्याकांड में बुधवार को पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही खून से सनी जैकेट भी पुलिस ने हत्यारोपी के निशानदेही पर बरामद कर ली है। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लाए गए हत्यारोपी को सुद्दोवाला जेल में वापस दाखिल करा दिया।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चाय बागान में पांच फरवरी की शाम को गुरप्रीत कौर की गला रेंतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शनिवार को मसूरी होटल से उसके प्रेमी आशीष को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। प्रेमी ने नसे काटकर खुदकुशी का भी प्रयास किया था। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को अदालत ने पुलिस के प्रार्थना पत्र पर आशीष का एक दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत कर लिया था। प्रेमनगर पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी आशीष को सुद्दोवाला जेल से कस्टडी में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गुरप्रीत कौर का गला काटने में प्रयुक्त चाकू के अलावा मसूरी रोड से खून से सनी जैकेट भी बरामद कर ली गई है जो उसने मसूरी जाते समय यहां फेंकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed