{"_id":"71d69e53f455c97f84404e448e16dd48","slug":"guilty-rapeist-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग संग हैवानियत करने वाले को 7 साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग संग हैवानियत करने वाले को 7 साल की कैद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में नाबालिग से दुराचार के दोषी को अदालत ने सात साल कैद और 11 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
डरा-धमकाकर किया था दुराचार
अर्थदंड न देने पर दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। मामला कैंट थाना क्षेत्र का वर्ष 2013 का है।
एक व्यक्ति ने न्यू मिट्ठी बेहड़ी प्रेमनगर निवासी संजू पर नाबालिग बेटी से दुराचार का आरोप लगाया था। आरोप था कि संजू ने किशोरी को डरा-धमकाकर दुराचार किया।
खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई, उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। मामले में संजू के साथ उसके भाई पर भी दुराचार का आरोप था। बचाव पक्ष ने कहा कि किशोरी नाबालिग नहीं है, उसके परिजनों ने उम्र घटाई है।
विज्ञापन
यह भी दावा किया गया कि संजू ने युवती से विवाह किया था। लेकिन अदालत में बचाव पक्ष इसे साबित नहीं कर सका। अदालत में किशोरी ने कहा कि आरोपी ने अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसे धमकाया।
विज्ञापन
उसने पूर्व में मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयानों की भी पुष्टि की। अदालत ने मामले में आरोपी को बलात्कार और धमकी दोनों मामलों में दोषी पाते हुए सजा सुनाई। दोनों सजा साथ चलेंगी। दूसरे आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड में मामलाविचाराधीन है।