फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   groom father murder for DJ song.

DJ पर गाना बदलने के लिए ली दूल्हे के पिता की जान

Sun, 26 Jul 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नारसन (रुड़की)
ब्यूरो / अमर उजाला, नारसन (रुड़की) Updated Sun, 26 Jul 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
groom father murder for DJ song.

रुड़की के सकौती गांव में मंढे के दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर गोली चलने से दूल्हे के पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। जश्न के दौरान मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शनिवार सुबह परिवार ने भारी मन से दूल्हे को चंद लोगों के साथ दुल्हन लेने भेजा। बेहोश आरोपियों का पुलिस के पहरे में इलाज चल रहा है।

नारसन के सकौती गांव में विश्वास (40) के बेटे नितिन की बारात शनिवार की सुबह पथरी के अलावलपुर गांव जानी थी। शुक्रवार की रात मंढे की रस्म के बाद रिश्तेदार व परिचित डीजे पर नाच गाने में मशगूल थे। रात करीब 11:30 बजे दो अंजान युवक गांव के अपने रिश्तेदार तेलू राम के साथ बीच में आकर नाचने लगे।
विज्ञापन


जबकि उनके तीन साथी घर के बाहर खड़े रहे। इसी बीच गाना बदलने को लेकर एक युवक ने डीजे बजा रहे युवक पर तमंचे से गोली चला दी, जो झगड़ा निपटवा रहे दूल्हे के पिता विश्वास के पेट में जा लगी। अचानक गोली चलने से सब लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी भागने में कामयाब

groom father murder for DJ song.

घायल विश्वास को लहूलुहान हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली चलाने के आरोपियों को गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही पकड़ लिया और बुरी तरह मारा पीटकर अधमरा कर दिया। जबकि एक तेलू राम भागने में कामयाब रहा।

सूचना पाकर चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह, मंगलौर कोतवाली प्रभारी जीएस दासौनी व सीओ मंगलौर जीबी पांडेय पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों की पिटाई से बेहोश आरोपियों को अस्पताल भिजवाया।

आरोपियों से अंजान परिजनों का कहना है कि वह बिना बुलाए ही मंढे में आए थे। वहीं दुल्हन के परिवार में बारात की पूरी तैयारियों को देखते हुए दूल्हे नितिन को परिवार के कुछ लोगों के साथ अलावलपुर भेजा गया।

गोली चलाने के आरोपी मिंटू उर्फ मदनपाल और सुमित मूल रूप से मुजफ्फरनगर के ग्राम रेता नगला थाना छपार के रहने वाले हैं, जो पिछले कई दिनों से सकौती गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तेलू राम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है तीनों में से गोली किसने चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed