फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grill uproot the children smashed piggy bank

ग्रिल उखाड़कर तोड़ी बच्चों की गुल्लक

Thu, 05 Sep 2013 08:26 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 05 Sep 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
Grill uproot the children smashed piggy bank

ऋषिकेश के नंदूफार्म क्षेत्र में मंगलवार देर रात खिड़की की ग्रिल उखाड़कर एक कमरे में घुसे चोर हजारों की नकदी ले उड़े। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह वारदात का पता लगने पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। चोर नगदी के साथ बच्चों की गुल्लक तोड़कर उसमें जमा पैसे भी ले गए।

हाईवे पर स्थित नंदूफार्म में पेशे से कारपेंटर मुकेश चंद का आवास बाबा काली कमली पंचायत के खेत की सीमा से सटा है। बुधवार सुबह मुकेश ने एक कमरे का ताला खोला तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका के चलते उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। छानबीन करने पर होश फाख्ता हो गए। बाबा काली कमली के खेत की ओर बनी कमरे की दीवार की खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल उखड़ी मिली। गृहस्वामी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रिल उखड़ने वाली जगह से कमरे में प्रवेश किया और दरवाजे में अंदर से लगी चिटखनी को खोला। कमरे में सामान अस्त व्यस्त मिला। बच्चों की दो गुल्लक टूटी मिली।

गृहस्वामी ने बताया कि गुल्लकों में करीब सात हजार रुपये, बेड में लकड़ी खरीदने के लिए 19 हजार रुपये रखे थे, जो गायब हैं। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।


रात्रि गश्त नहीं होती
नंदूफार्म में चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासी कमल, अनिल, जयवीर ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम भगवान भरोसे हैं। आरोप लगाया कि रात में गश्त की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने चौकी इंचार्ज से क्षेत्र में रात्रि गश्त की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed