अब यात्रियों को नहीं मिलेगी चाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी काम पर लड़की स्कूल में
राजपुर रोड निवासी शशिकांत (50) पुत्र गोविंदराम रायपुर बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह शशिकांत साढ़े नौ बजे करीब घर पहुंचे। शशिकांत की पत्नी काम पर गई थी। जबकि 11 वर्षीय लड़की स्कूल में थी।
शशिकांत ने कमरे में बंद कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साढ़े ग्यारह बजे करीब पत्नी खाना खाने आई तो कमरा बंद था। आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। सूचना पाकर धारा चौकी मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक, आर्थिक तंगी और कर्ज में डूबे होने की वजह से कई दिन से शशिकांत परेशान था।
खबर से आसपास के लोग सन्न
गोविंदराम की मौत की खबर मिलने पर आसपास के लोग हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलने पर सभी लोग उनके व्यवहार की तारीफ करते रहे।