फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gold Idol Swindle with Jewellers in haridwar

लाखों रुपये देकर सुनारों ने खरीद ली सोने की मूर्ति, घर जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Gold Idol Swindle with Jewellers in haridwar
ठगी - फोटो : demo pic

कुछ लोगों ने सुनार को सोने की मूर्ति लाखों रुपए में बेच दी। सुनारों ने भी उसे खरीद लिया, लेकिन जब घर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सोने की मूर्ति बताकर ठगों ने लक्सर के दो सुनारों को पीतल की मूर्ति थमाकर सात लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


स्वर्ण कारोबारियों ने घर पहुंचकर मूर्ति की शुद्धता परखी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीतल की मूर्ति देखकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। शनिवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर ठगी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी विशाल पुत्र विशन कुमार और शुभम पुत्र शिव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के बादशाहपुर में उन्होंने सराफा की दुकान खोल रखी है। बादशाहपुर के निकट स्थित दौड़बसी गांव का एक युवक काफी समय से उनकी दुकान पर आता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना सामान खरीदने के साथ ही उसने दूसरे लोगों को भी उनकी दुकान पर लाकर खरीदारी कराई। इसके चलते युवक की विशाल और शुभम के साथ अच्छी जान पहचान हो गई। कुछ दिन पहले उस युवक ने विशाल और शुभम से कहा कि उसका लक्सर का एक रिश्तेदार पिछले दिनों अपने भवन का निर्माण कर रहा था।

सात लाख में मूर्ति का सौदा

इसी बीच मकान तोड़ते समय नींव से सोने की एक मूर्ति निकली है और रिश्तेदार मूर्ति को बेचना चाहता है। इस पर विशाल और शुभम ने युवक से मूर्ति दिखाने को कहा। इसके बाद युवक ने विशाल और शुभम को रायसी ले जाकर दो लोगों से मिलवाया और सोने की मूर्ति भी दिखाई।

विशाल और शुभम ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने मूर्ति की पड़ताल की तो वह सोने की थी। इसके बाद उन्होंने वापस आकर युवक के साथ सात लाख में मूर्ति का सौदा कर लिया। पैसे का इंतजाम होने पर उन्होंने युवक से मूर्ति दिलाने की बात कही। कुछ दिन बाद 21 सितंबर को युवक विशाल और शुभम को लक्सर के ही खेड़ी गांव ले गया। यहां दोनों ने सात लाख देकर उनसे मूर्ति ले ली।

आरोप है कि जब उन्होंने लौटकर एक बार फिर से मूर्ति की शुद्धता परखी तो मूर्ति के ऊपर सोने का पानी चढ़ा मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। आरोप है कि उन्होंने मूर्ति को दोबारा ठीक से जांचा तो वह पीतल की निकली। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर शनिवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने तस्लीम, तनवीर और गुर्जर निवासी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाल एसी शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed