फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girlfriend tried to kill boyfriend wife in love affair

प्रेमी की बातों में आकर प्रेमिका के सिर पर हुआ 'खून' सवार, उसके घर पहुंची और पत्नी को...

Fri, 05 Jan 2018 01:08 AM IST
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
 girlfriend tried to kill boyfriend wife in love affair
demo pic

प्रेमी को पाने के लिए युवती के सिर पर इस कदर खून सवार हुआ कि वह अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसकी पत्नी के साथ जो किया उससे पुलिस भी हैरान रह गई। रायपुर क्षेत्र में प्रेमी से शादी रचाने के जुनून में एक युवती ने प्रेमी की पत्नी की हत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन


शोर-शराबा होने पर आरोपी युवती को मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके पास से गंड़ासा, कैंची, व्हाइटनर बरामद हुआ है। युवती का कहना है कि आयरलैंड में रहने वाले प्रेमी के इशारे पर उसने यह साजिश रची थी। पुलिस शुक्रवार को आरोपी युवती को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल के पगारी पट्टी निवासी अमित आयरलैंड में है और उसकी पत्नी सुमति रायपुर क्षेत्र में रहती है। आरोप है कि कैंट क्षेत्र के नींबूवाला निवासी आफरीन नाम की युवती ने बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर में घुसकर सुमति को नशीला पदार्थ लगे रुमाल से पहले बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो गला दबाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनाया पूरा प्लान

 girlfriend tried to kill boyfriend wife in love affair
demo pic

सुमति की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी युवती को मौके पर ही पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पाकर रायपुर पुलिस भी आ गई। आरोपी युवती के पास से एक गंड़ासा, कैंची और व्हाइटनर आदि मिला तो थाने लाकर पूछताछ की गई।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि आरोपी युवती का कहना है कि सुमति के पति अमित से उसका तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अमित ने उससे कहा था कि यदि वह उसकी पत्नी को रास्ते से हटा देगी तो उससे शादी कर लेगा।

युवती का आरोप है कि अमित भी इस साजिश में शामिल था। एसएसपी ने बताया कि आफरीन और अमित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अमित भी इस साजिश में शामिल है या नहीं, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। एसएसपी ने बताया अमित 20 दिन पहले ही आयरलैंड गया है। इससे पहले वह यहां पटेलनगर स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed