फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl murder in sidcul

बेरहमीः हत्या करने के बाद बोरे में पैक किया शव

Thu, 17 Oct 2013 12:16 AM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 17 Oct 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
girl murder in sidcul

रुद्रपुर में सिडकुल चौकी क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह बोरे में बंद उसका शव नाले में पड़ा मिला जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह राहगीरों ने सिडकुल के सेक्टर नौ स्थित एक फैक्ट्री के पीछे नाले में बंद बोरा पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना सीओ रेनू लोहनी को दी।

पढें, दुनिया देखेगी अनुकृति की 'खूबसूरती'
विज्ञापन


बोरे को नाले से बाहर निकलवाया
सूचना पर सीओ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बोरे को नाले से बाहर निकलवाया। बोरे को खोलने पर उसमें एक युवती का शव मिला। उसका सिर और पैर कपड़े से बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरों में बिच्छू, नाक में नथनी और कान में बाली भी थी। युवती गले पर चोट के निशान से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पढें, डीलर ने कोटे का केरोसीन नहीं बुजुर्ग को दे दी 'मौत'


पुलिस मृतका का नाम मंजू मान रही

सीओ रेनू लोहनी के मुताबिक युवती की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव बोरे में बंद कर नाले में फेंका गया है। फिर भी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सीओ ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 साल थी।

उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस मृतका का नाम मंजू मान रही है क्योंकि उसके एक हाथ में यही नाम गुदा हुआ था जबकि युवती के दूसरे हाथ में पेन से ‘राजीव लव मंजू’ लिखा हुआ था।

पढें, दंबगई, कार रोकी और उठा ली लड़की

इसलिए पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। राजीव कौन है और उसका युवती से क्या संबंध था, ये सवाल पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं।

कहीं यह दिल्ली की मंजू तो नहीं
पुलिस के मुताबिक जिस महिला का शव सिडकुल क्षेत्र में मिला है, कहीं वह कुछ दिनों पहले दिल्ली से लापता हुई मंजू तो नहीं। यह पता लगाने के लिए रुद्रपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed