फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl is in terror of classmate girl denai to go school

सहपाठी छात्रा ने लड़की के साथ किया कुछ ऐसा कि वो हो गई खौफजदा, स्कूल जाने से किया मना

Sun, 09 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 09 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
girl is in terror of classmate girl denai to go school
सहपाठी छात्रा से खौफजदा एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। सहमी छात्रा ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी छात्रा के परिजनों से की तो आरोप है उन्होंने उन्हें धमकाकर चलता किया। परिजनों की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक छात्रा रुड़की के एक स्कूल में इंटर में पढ़ती है। उसके साथ पड़ोस की एक लड़की पढ़ती है। दोनों एक साथ स्कूल जाती हैं।
विज्ञापन

 

बेटी की हालत को देख परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

girl is in terror of classmate girl denai to go school
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। इस पर छात्रा की सहपाठी ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी, लेकिन परिजनों ने इसे तवज्जो नहीं दी।

अगले दिन वह स्कूल नहीं गई। दूसरे दिन भी स्कूल जाने से मना कर दिया। उसने परिजनों को बताया कि वह स्कूल गई तो उसकी सहपाठी उससे फिर मारपीट करेगी। परेशान परिजनों ने सहपाठी के घर पहुंच शिकायत की।

आरोप है उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से अभद्रता कर लौटा दिया। बेटी की हालत को देख परिजनों ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed