मनचले को चप्पलों से पीटा फिर कॉलर पकड़ निकाला जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रपुर के आवास-विकास क्षेत्र में छेड़छाड़ कर रहे मनचले की युवती ने चप्पलों से पिटाई कर दी और काफी देर तक कॉलर पकड़कर सड़क पर जुलूस निकाला। मनचले ने युवती से माफी मांगकर किसी तरह अपना पल्ला छुड़ाया।
युवती द्वारा मनचले को पीटने की घटना का कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। शहर में वायरल हुआ एक वीडियो काफी चर्चाओं में है।
जगतपुरा निवासी एक युवती को कुछ दिनों से एक मनचला तंग कर रहा था। युवती अपनी बहन से साथ आवास विकास जा रही थी तो मनचले पीछा कर छेड़खानी शुरू कर दी। रोजाना की हरकतों से परेशान युवती का पारा चढ़ गया। उसने साहस का परिचय देते हुए मनचले का कॉलर पकड़ लिया और उस पर चप्पलें बरसानी शुरू कर दीं। अचानक युवती के उग्र तेवर देखकर मनचला भी कांप उठा।
सड़क पर घुमाती रही, मनचला गिड़गिड़ाता रहा
मनचले को पिटते देख लोगों का मजमा लग गया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने मोबाइल से युवक को पीटने के दृश्य भी कैद कर लिए। वायरल हुए एक मिनट 39 सेकेंड के वीडियो में युवती बेहद गुस्से में युवक को चप्पलों से पीट रही है।
लोगों के पूछने पर वह चिल्लाते हुए बता रही है कि आरोपी तीन चार बार उसका पीछा कर छेड़खानी कर चुका है। मना करने पर हरकत से बाज नहीं आता है।
करीब आधे घंटे तक चलते हंगामे में युवती मनचले का कॉलर पकड़कर चप्पलों से पीटते हुए सड़क पर घुमाती रही। मनचले के माफी मांगने और आइंदा किसी लड़की को नहीं छेड़ने की बात कहने पर युवती ने पुलिस को सौंपने के बजाए उसे छोड़ दिया।