आईआईटी रुड़की में छात्रा से मारपीट, कपड़े फाड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रही एक छात्रा ने संस्थान के एक छात्र पर मारपीट, कपड़े फाड़ने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है, फिर भी वह मामले की छानबीन में जुट गई है।
बुधवार को कोतवाली रुड़की पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने बताया कि मंगलवार शाम वह आईआईटी कैंपस स्थित सरस्वती मंदिर के समीप से गुजर रही थी। उसी दौरान आईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रहे एक छात्र ने उसके साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए और अपहरण करने का प्रयास भी किया गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया।
तहरीर में छात्रा ने संगीन आरोप लगाए
कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर में छात्रा ने संगीन आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिक्योरिटी गार्ड एवं छात्रों आदि से मामले को लेकर की गई पड़ताल में अपहरण के प्रयास और कपड़े फाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है, फिर भी मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
उधर, आईआईटी प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। संस्थान के सिक्योरिटी ऑफिसर विवाद सुलझाने के लिए घंटों कोतवाली में डटे रहे। देर शाम तक छात्रा और उसके परिजन समझौते के लिए राजी नहीं हुए। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।