फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl attempt suicide

बदनामी के खौफ से सहमी और फिर उठाया ये कदम

Sun, 18 May 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 May 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
girl attempt suicide

राजधानी देहरादून की सपेरा बस्ती में दुराचार की कोशिश के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दुखी युवती ने शनिवार को जहर निगल लिया।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

एसपी ने डॉक्टरों के हवाले से पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी उन्हें धमका रहे हैं।

पु‌लिस ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

girl attempt suicide

पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के फरार होने से देरी हुई है।

बीते शनिवार को रायपुर के सपेरा बस्ती में युवती से मारपीट और दुराचार की कोशिश हुई।

आरोप है कि आरोपी कई बार पीड़िता से छेड़छाड़ कर चुके थे। घटना वाले दिन आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। बचाव में आई बहन को भी पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस वापस न लेने पर दी मारने की धमकी

girl attempt suicide

हालांकि पुलिस ने तब पीड़िता के भाई की ओर से तीन युवकों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि आरोपी केस वापस न लेने पर मारने की धमकी देते रहे।

परेशान होकर पीड़िता ने जहर निगला है। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में छेड़छाड़ की धारा बाद में बढ़ाई गई थी।

फरार होने के साथ आरोपियों ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दे रखा है। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed