फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl and boy dead in love affair

सनसनीः प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारी गोली

Sun, 13 Jul 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंढौरा
ब्यूरो / अमर उजाला, लंढौरा Updated Sun, 13 Jul 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
girl and boy dead in love affair

रुड़की के गांव शिकारपुर में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। लड़की के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया, वहीं लड़के पक्ष का आरोप है कि घर बुलाकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार को रात करीब आठ बजे शिकारपुर निवासी अनमोल 22 वर्ष पुत्र ईसम सिंह पास में ही रहने वाले होमगार्ड सनोज सिंह के घर में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की कनपटी पर रख दिया तमंचा

girl and boy dead in love affair

रात को सनोज की बेटी शीतल घर में अकेली थी। सनोज ड्यूटी पर हरिद्वार तथा मां मायके गई हुई थी।

युवक ने युवती की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़े तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

CO ने ‌दिलाया कार्रवाई का भरोसा

girl and boy dead in love affair

सूचना पाकर सीओ जीबी पांडे और इंस्पेक्टर दिनेश भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की की दादी ने यह कहते हुए शव को उठाने का विरोध किया कि उसके मां और पिता के आने के बाद ही ही शव को उठने दिया जाएगा।

वहीं, युवक पक्ष का आरोप था कि उनके लड़के को घर पर बुलाकर गोली मारी गई है। सीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

खबर लिखे जाने दोनों शव मौके पर पड़े थे और हरिद्वार से लड़की के पिता के आने का इंतजार किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed