एक नामी विधायक का राइट हैंड है गैंगस्टर देवपाल राणा का हत्यारा, पुलिस को मिले सुराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में दिनदहाड़े गैंगस्टर देवपाल राणा की हत्याकर अपराध जगत में नई सनसनी बना सहारनपुर जिले का ऋषिपाल राणा यूपी ही नहीं उत्तराखंड में भी राजनीतिक शख्सियतों के संपर्क में हैं।
सूत्रों की मानें तो उसे कुमाऊं क्षेत्र के एक विधायक का राइट हैंड बताया जा रह है। हाल में भी इस विधायक से ऋषिपाल की बात होती रही है। ये संकेत मिलते ही पुलिस अधिकारी दोनों का कनेक्शन तलाशने में जुट गए हैं। अगर शीघ्र ऋषिपाल की गिरफ्तारी नहीं हुई तो विधायक को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
देवपाल राणा अपराध जगत के साथ-साथ राजनीति में भी सीधी दखल रखता था। ऐसी ही पृष्ठभूमि देवपाल राणा की हत्या का तानाबाना बुनने के कथित मुख्य आरोपी ऋषिपाल राणा की भी बताई जा रही है।
यूपी के विधायक से भी रहा कनेक्शन
बताया जा रहा है कि वह यूपी सरकार के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है का बेहद करीबी है। यह भी कहा जा रहा है कि यूपी की राजनीति के साथ-साथ वह उत्तराखंड की राजनीति में भी खासा दखल रखता है।
सूत्रों की मानें तो वह कुमाऊं के एक विधायक का भी ऋषिपाल नजदीकी है। दोनों में व्यावहारिक, राजनीतिक और कारोबारी रिश्ते भी बताए गए हैं। पुलिस की हिटलिस्ट में आए ऋषिपाल के जनप्रतिनिधियों से संपर्क की बात सामने आते ही पुलिस भी चौकन्नी हो गई है।
एक अधिकारी ने इस नजदीकी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के कनेक्शन का सच जानने की कोशिश की जा रही है। यदि जल्द ऋषिपाल पकड़ में नहीं आया तो विधायक से भी पूछताछ की जा सकती है।