...तो नए साल पर गोवा निकल गया गैंग्स्टर भूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अभिरक्षा से फरार भूरा एक बार फिर पुलिस के हाथ से निकल गया। हालांकि, इस बार पुलिस ने जाल बिछा लिया था और भूरा की मौजूदगी की सूचना भी सटीक थी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से चंद घंटे पहले ही भूरा पुलिस को मात देकर भाग निकला।
भूरा और उसके साथियों की मौजूदगी की आशंका में रविवार रात पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक दर्जन ठिकानों पर जाल बिछाया था। कुछ टीमें भूरा की फरारी के बाद से महाराष्ट्र और गोवा में भी सुराग तलाश रही हैं। पुलिस को देर रात तक अधिकारियों के अभियान शुरू करने के निर्देश का इंतजार था।
देर रात मुखबिरों ने बताया कि भूरा गोवा के पास किसी होटल में ठहरा हुआ है। इसके बाद अधिकारियों ने गोवा में मौजूद पुलिस टीमों से संपर्क कर बताए गए होटल पर दबिश देने के लिए कहा। बाकी जगहों पर पुलिस तैनात रही, लेकिन आपरेशन टाल दिया गया। हालांकि, पुलिस टीमें इन सभी ठिकानों नजर बनाए हुए हैं।
भूरा के ठहरने की पुष्टी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोवा की पुलिस टीमें बताए गए होटल में पहुंची तो भूरा के वहां ठहरने की पुष्टी हुई। कई लोगों, होटल कर्मियों को तस्वीरें दिखाकर उसके वहां होने का पता चला। लेकिन, भूरा वहां से कुछ घंटे पहले ही निकल गया था। अब पुलिस उसके नए ठिकाने की तलाश में जुट गई है। बता दें कि पिछली बार भी फरारी के बाद भूरा गोवा में ही छिपा था।
दिनभर उड़ते रहे संदेश
सोमवार दिनभर भूरा की गिरफ्तारी और लूटे गए हथियारों की बरामदगी के संदेश व्हाट्स एप पर उड़ते रहे। हालांकि, पुलिस अधिकारी इसे अफवाह करार देते रहे।
अधिकारियों में दिखा आत्मविश्वास
15 दिन की भागदौड़ के बाद ‘आपरेशन भूरा’ से जुड़े पुलिस अधिकारी अब आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं। पुलिस कप्तान पुष्पक ज्योति ने अमर उजाला से कहा, बस थोड़ा सब्र। भूरा जल्द शिकंजे में होगा और हथियार पुलिस के पास। दिल्ली से लौटे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि भूरा की फरारी की साजिश में शामिल बदमाशों में कुछ पकड़े जा चुके हैं। अधिकतर के नाम खुल चुके हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश चल रही है।