फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangster bhoora operate facebook from haridwar jail

जेल में बैठकर फेसबुक चला रहा कुख्यात, पुलिस के खिलाफ उगल रहा था जहर और फिर...

Sat, 02 Dec 2017 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 02 Dec 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
gangster bhoora operate facebook from haridwar  jail

हरिद्वार पुलिस की खिल्ली उड़ा रहे गैंगस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अपनी पोस्ट हटा ली है। अंदरखाने उत्तराखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधकर भूरा के जेल से फेसबुक चलाने की बात कही है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि दोनों राज्यों की पुलिस के एक्टिव होने के बाद भूरा को बैकफुट पर आना पड़ा। गैंगस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर रुड़की के रामनगर स्थित कोर्ट परिसर में गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिए गए गैंगस्टर देवपाल राणा के आखिरी बयान की वीडियो अपलोड की थी। भूरा ने वीडियो के साथ लिखे अपने स्टेटस में हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी की थी।

विज्ञापन

gangster bhoora operate facebook from haridwar  jail

भूरा की पोस्ट पर उसके साथ जुड़े कई चेहरों ने टिप्पणी करते हुए पुलिस के खिलाफ जहर उगला था। अमर उजाला ने शनिवार को भूरा के हरिद्वार पुलिस के खिल्ली उड़ाने की पोस्ट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

शनिवार सुबह खबर के प्रकाशित होने के बाद उत्तराखंड पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए। देहरादून में बैठे आला अफसरान ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा। शनिवार दोपहर होते होते भूरा के फेसबुक एकाउंट से वह पोस्ट गायब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed