फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangstar devpal rana death during firing in roorkee court

रुड़की: कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी पर लाए कुख्यात की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 20 Nov 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Nov 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
 gangstar devpal rana death during firing in roorkee court

कुख्यात सुनील राठी गिरोह का मजबूत हाथ माना जाने वाला रुड़की जेल में बंद कुख्यात देवपाल राणा की बदमाशों ने रुड़की रामनगर कोर्ट परिसर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस दौरान परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग करते हुए भाग रहे दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


पकड़े गए दोनों बदमाशों की अधिवक्ताओं ने जमकर धुनाई की। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि देवपाल की हत्या ननौता में उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ऋषिपाल राणा ने कराई है।
विज्ञापन


डीआईजी पुष्पक ज्योति और एसएसपी कृष्णकुमार वीके समेत अधिकारियों ने कोर्ट पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। बताया गया है कि नकुड़ सहारनपुर निवासी सतीश और अमित पेशी के दौरान देवपाल से मिलने आए थे। गोलीबारी के दौरान सतीश के पैर और अमित के हाथ में छर्रे लगे हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में रुड़की उपकारागार के गेट पर हुई गैंगवार समेत दर्जनों आपराधिक मामलों का आरोपी देवपाल राणा निवासी बढ़ेड़ी थाना बड़गांवा सहारनपुर को सोमवार को रामनगर कोर्ट में पुलिस सुरक्षा के बीच पेशी के लिए लाया गया था।

दो बदमाश गिरफ्तार

 gangstar devpal rana death during firing in roorkee court

सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर उसे कोर्ट के प्रथम तल पर स्थित एडीजे प्रथम सुशील तोमर की कोर्ट के बाहर बेंच पर बैठा दिया गया। तभी हाथों में पिस्टल लहराते हुए तीन बदमाश वहां पहुंचे, इनमें से दो बदमाशों ने देवपाल के नजदीक पहुंचकर उस पर गोलियों की बौछार कर दी, जबकि एक बदमाश ने कोर्ट के बरामदे के दूसरी ओर से गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इसके बाद दो बदमाश भागने लगे तो कोर्ट की सुरक्षा में तैनात आईआरबी के कांस्टेबल सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल नवनीत चौधरी और पैरोकार ललित शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए मोर्चा संभाल लिया। सर्वेश कुमार ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की तो वे कोर्ट रूम में घुस गए।

इसके बाद पुलिस के जवानों ने उन्हें दबोच लिया, जबकि तीसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश मोहित और अजय निवासी जिंद ने बताया कि उन्हें ननौता की ब्लाक प्रमुख के पति ऋषिपाल राणा ने भेजा है।

इससे पूर्व के कार्यकाल में देवपाल राणा की पत्नी ननौता की ब्लाक प्रमुख थी। तभी से दोनों गुटों में राजनीतिक रंजिश चली आ रही थी। घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में देवपाल राणा को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed