उत्तराखंड: कोलकाता की युवती से देहरादून में गैंगरेप, कांग्रेसी सभासद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर क्षेत्र में कोलकाता की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती दून में अपनी एक सहेली के पास आई थी और उसके भाई के साथ प्रेमनगर गई थी। आरोप है कि यहां एक मकान में उसके साथ कैंट बोर्ड के कांग्रेसी सभासद समेत चार लोगों ने गैंगरेप किया और उसे कमरे में बंद कर दिया।
जैसे-तैसे युवती मकान से बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में सभासद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एक अज्ञात है। पुलिस ने पीड़िता की सहेली के भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सभासद समेत तीन आरोपी फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती दिल्ली में मेडिकल रिप्रेसेंटेटिव (एमआर) की नौकरी करती है। वह सोमवार को अपनी एक सहेली के साथ दून आई थी और पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाली एक अन्य सहेली के घर ठहरी थी। सोमवार शाम को वह अपनी सहेली के भाई भानू के साथ प्रेमनगर गई थी।
वह उसे प्रेमनगर विंग नंबर तीन स्थित व्यापारी अजय अरोड़ा के मकान में ले गया। भानू ने उसे मकान के अंदर चलने को कहा। इस दौरान घर से चार लोग बाहर आए और उसे खींचकर कमरे में ले गए। इस बीच हुए संघर्ष में एक आरोपी ने युवती के हाथ में काट लिया।
युवती की सहेलियां भी जांच के घेरे में
इसके बाद उन्होंने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और मारपीट की। जब वह बदहवाश हो गई तो उन्होंने उसके साथ रेप किया। सोमवार मध्यरात्रि के बाद चारों आरोपी कमरा बाहर से बंद कर भाग निकले।
मंगलवार तड़के करीब चार बजे जब युवती को होश आया तो उसने दरवाजा खटखटाया। उसने देखा कि मकान का एक दरवाजा बगल की खाली दुकान में खुलता है। युवती दुकान में पहुंची और शटर खटखटाना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने दुकान का शटर खोला। बाहर आने के बाद युवती ने एक व्यक्ति के मोबाइल से 100 नंबर पर फोन किया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और उसे थाने ले आई।
थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने युवती से पूछताछ के आधार पर बताया कि कमरे में मौजूद लोग एक दूसरे को कालू तनेजा, सुमित और बंटी के नाम से बुला रहे थे। पड़ताल करने पर पता चला कि कालू कैंट बोर्ड का कांग्रेसी सभासद जितेंद्र तनेजा है। जबकि, बंटी अजय अरोड़ा का नाम है, जिसके मकान में घटना को अंजाम दिया गया और सुमित उसका नौकर है। चौथे आरोपी का नाम युवती को याद नहीं है।
युवती की शिकायत पर जितेंद्र तनेजा, अजय अरोड़ा, सुमित व एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि, भानू को आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी बनाया गया है। इनमें से सुमित और भानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। सुमित बंटी के घर में नौकर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। मौके से फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जरूरी साक्ष्यों का संकलन किया है।
युवती की सहेलियां भी जांच के घेरे में
मामले में युवती की दो सहेलियां भी पुलिस की जांच के घेरे में हैं। इन दोनों की संलिप्तता जांचने के लिए पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है। इनमें एक सहेली के साथ युवती दिल्ली से दून आई थी, जबकि दूसरी सहेली के घर ठहरी थी।