गैंगरेप के बाद युवती पहुंची थाने, केस की जगह पुलिस ने करा दिया समझौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के एक गांव निवासी युवती के साथ दो युवकों के गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती और उसके परिजन जब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौता करा दिया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ 10 जनवरी की शाम को उस समय गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया था जब वह दूध लेने जा रही थी।
दोनों युवक उसे बहाने से गांव के बाहर स्थित एक बाग में ले गए थे। जहां दोनों ने मिलकर उससे बलात्कार किया। बलात्कार के बाद पीड़िता को धमकाया गया कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसे जान से मार देंगे।
पिता के साथ युवती पहुंची थी थाने
पीड़िता ने घर आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर पीड़िता के पिता उसे लेकर बुग्गावाला थाने पहुंचे।
यहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया, हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
पीड़ित पक्ष थाने में आया जरूर था लेकिन उसने तहरीर नहीं दी थी। मामला प्रेम प्रसंग का है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
- नंद किशोर बचकोटी, थानाध्यक्ष, बुग्गावाला थाना