{"_id":"d4403568db7e53c7ebaf5a6f7b67d669","slug":"gang-rape-in-khatima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः खटीमा में किशोरी संग जंगल में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाकः खटीमा में किशोरी संग जंगल में गैंगरेप
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा (ऊधसिंहनगर)
Updated Tue, 08 Sep 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंहनगर के दूरस्थ गांव के शिव मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव देखकर लौट रही किशोरी को गांव के ही तीन युवकों ने जबरन बाइक पर बैठाकर पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
घटना पांच सितंबर की रात की है। रेप के बाद तीनों युवक किशोरी की हत्या के इरादे से उसे नानकमत्ता डैम की ओर लेकर जा रहे थे, कि किशोरी की चीख पुकार पर एक युवक ने उसे किसी तरह इनके चंगुल से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर सोमवार को तीनों युवकों के विरुद्ध पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ब्लॉक के एक गांव में पांच सितंबर को शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किए गया था। गांव की ही 15 वर्षीय एक किशोरी रात करीब आठ बजे मंदिर में कार्यक्रम देखने आई थी।
देर रात करीब 12 बजे जब वह कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी तो रास्ते में उसी के गांव के संजीत सिंह, अनिकेत सिंह और पड़ोस के गांव के रविंद्र सिंह उसे पकड़ कर गांव के नजदीक जंगल में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी की तहरीर के बाद पुलिस ने दो आरोपी संजीत सिंह और रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सब इंस्पेक्टर विजय लक्ष्मी ने किशोरी के बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कपड़े वगैरह डीएनए टेस्ट के लिए सील कर दिए गए हैं।
पुलिस तीसरे आरोपी अनिकेत सिंह की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस घटना में राजीनामे के लिए दबाव बनाया जा रहा है।