फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in almora

अल्मोड़ा में नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 06 Nov 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 06 Nov 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
gang rape in almora
rape

नौ दिन बाद जिस नाबालिग लड़की को पुलिस ने नयालखोला से बरामद किया था, उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
बता दें कि नाबालिग लड़की 28 अक्तूबर को गायब हो गई थी।

उसके पिता ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज करई थी। शनिवार को पुलिस ने उसे नयालखोला में किराए पर रहने वाले नजम खान उर्फ सलमान निवासी कारखाना बाजार के पास से बरामद किया। पुलिस ने उसे अगवा करने में शामिल दो अन्य आरोपियों अरशद खान निवासी नयालखोला और दीपक कुमार निवासी भ्यारखोला को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष पुनीता बलौदी ने बताया कि पीड़िता का रविवार को मेडिकल कराया गया जिसमें उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहों से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी से दुष्कर्म प्रयास मामले में पिता गिरफ्तार
डीडीहाट (पिथौरागढ़) में बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में राजस्व पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह व्यक्ति रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। महिला हेल्पलाइन की मदद से रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तहसीलदार पीसी पंत ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की बालिका ने शनिवार को मामले की जानकारी महिला हेल्पलाइन को दी।


उसी आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 323, 376, 511 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी घर से भाग गया लेकिन पुलिस टीम ने उसे गांव के पास ही जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed