{"_id":"9a47e24301d9c10baa4796016e80f2a3","slug":"friend-crime-bus-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त बनाया, चाय पिलाई फिर लूट लिया सबकुछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त बनाया, चाय पिलाई फिर लूट लिया सबकुछ
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रूट पर रोडवेज की बस में सफर के दौरान टिहरी का युवक जहरखुरान का शिकार बन गया। जहरखुरान ने पहले पीड़ित से दोस्ती गांठी और खतौली के पास चाय में नशा मिलाकर लूट लिया। युवक को अचेतावस्था में एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बस में मिला बेहोश
रविवार सुबह बस अड्डे पर एक युवक रोडवेज की बस में बेहोश पड़ा मिला। सूचना पर एंबुलेंस 108 सेवा ने उसे एसपीएस सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर युवक ने अपनी पहचान उपेंद्र सिंह (27) पुत्र बचन सिंह निवासी गौंड, टिहरी गढ़वाल के रूप में कराई।
विज्ञापन
शादी में शामिल होने गांव आ रहा था
बताया कि वह दिल्ली में एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता है। शनिवार को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गांव जा रहा है। बताया कि बस में एक सहयात्री ने उससे दोस्ती कर ली और खतौली के पास दोनों ने साथ में चाय पी। चाय पीने के बाद क्या हुआ युवक को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
होश आया तो खुद को सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पाया। उपेंद्र ने बताया कि उसके पास दस हजार रुपये नकद, मोबाइल और अन्य सामान था, जो गायब है।