{"_id":"583a551f8af983cfdf6b36ec4a1c1b4f","slug":"fraud-to-given-job-in-factroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर एक लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर एक लाख की ठगी
अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 01 Nov 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर रेलवे कर्मी के भाई से एक लाख की ठगी कर ली। यहीं नहीं आरोपी ने रकम वापस करने का दबाव पड़ने पर आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया।
विज्ञापन
तहरीर दी
मामला खुलने पर पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। ऋषिकेश के सुभाषनगर निवासी मनोज कुमार रेलवे कर्मचारी हैं। रेलवे कर्मी के मुताबिक उसका भाई अनुराग बेरोजगार होने के कारण नौकरी की तलाश में है। 15 फरवरी 2010 को उसकी मुलाकात लक्सर क्षेत्र के बालावाली निवासी एक युवक से हुई थी।
विज्ञापन
नौकरी नहीं लगी
युवक ने उसकी नौकरी टायर फैक्ट्री में लगाने की बात कही। जिसके एवज में आरोपी ने एक लाख रुपये मांगे थे। झांसे में आकर भाई ने एक लाख रुपये उसे थमा दिए। रकम लेने के बावजूद आरोपी ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। आरोपी उसे लगातार झांसा देता रहा। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे कंपनी का नियुक्ति पत्र दे दिया। भाई पत्र लेकर फैक्ट्री पहुंचा तो फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे फर्जी करार दिया। पीड़ित ने आरोपी युवक से रकम वापस मांगी, लेकिन वह टरकाता रहा। मनोज ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन