फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud through facebook

पहले फेसबुक से बने दोस्त, फिर ठगे सवा करोड़

Mon, 21 Jul 2014 03:00 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
fraud through facebook

देहरादून में ओएनजीसी अधिकारी की पत्नी को 500 बिलियन डॉलर देने का झांसा देकर एक करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पिछले एक माह से साइबर सेल इस मामले की जांच कर रहा था।

नामजद किए गए आरोपियों ने पहले फेसबुक के जरिए महिला से दोस्ती बढ़ाई और फिर तीन साथियों के साथ ठगी को अंजाम दिया।

एसएसपी अजय रौतेला को दी मामले की जानकारी

fraud through facebook

कैंट कोतवाली क्षेत्र के राम विहार बल्लूपुर चौक निवासीओएनजीसी अधिकारी डिब्रोकर रंजन ठाकुर की पत्नी बीना बोर ठाकुर ने एक माह पहले एसएसपी अजय रौतेला से मिलकर इस ठगी की जानकारी दी थी।

कप्तान के आदेश पर साइबर सेल ने मामले की जांच की थी।

जांच के बाद कैंट कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तरफ से रिचर्ड एंडसरन, केबिन ब्राउन, विलियम जॉर्ज और श्रीपुट्ठी निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया ठगी को अंजाम

fraud through facebook

इंसपेक्टर वीके जेठा के मुताबिक आरोपी फे सबुक के जरिए महिला के संपर्क में आए। उन्होंने पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर महिला को मोटी रकम देने का झांसा दिया।

महिला को बताया गया कि उनके पिता चैरिटी के लिए मोटी रकम जमा करा गए थे। अब यह रकम 500 बिलियन डॉलर हो चुकी है।

जालसाजों ने इस रकम को ट्रांसफर करने के लिए टैक्स व अन्य औपचारिकताओं के लिए नाम पर महिला से एक करोड़ 30 लाख रुपए मांगे।

झांसे में आई महिला ने यह रकम कोलकाता, बंगलूरू और दिल्ली के खातों में स्थानांतरित कर दी। इसके बाद जालसाजों ने महिला को बताया कि 500 बिलियन डॉलर उनके खाते में जमा करा दिए गए हैं।

पुष्टि के लिए एक महिला से फोन भी कराया गया।

विज्ञापन

खबर का सबक

fraud through facebook

- रातों रात करोड़पति बनाना नामुमकिन है
- कोई ऐसा सपना दिखाए तो समझिए जालसाजी है
- करोड़ों की लॉटरी के फोन, ईमेल पर विश्वास न करें
- ऐसा ईमेल या फोन आने पर पुलिस को सूचित करें
- सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed