{"_id":"005fd2b3d8d09b1638d90c3e32c27ff7","slug":"fraud-police-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती के नाम पर 'पुलिस' ने ही लगाया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस में भर्ती के नाम पर 'पुलिस' ने ही लगाया चूना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र सिंह पर पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 90 हजार रुपए लेने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
90 हजार रुपए लेने का आरोप
मनीष कुमार पुत्र एसपी बलूनी, निवासी किच्छा, उधमसिंह नगर ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र ने 2011 में उसके भाई को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर हजारों रुपए लिए थे।
विज्ञापन
लेकिन उसने भर्ती कराया। जितेंद्र लगभग 70 हजार वापस कर चुका है, लेकिन अभी भी 20 हजार रुपए वापस नहीं किए हैं।
एसएसपी को भेजी मामले की रिपोर्ट
इससे पहले भी राजधानी में पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले मामले सामने आ चुके हैं। जिससे ये साफ होता है कि राजधानी में ऐसे गिरोह सक्रीय है जो लोगों को सपने दिखाकर लूट रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में एसओ ने बताया कि एसएसपी को मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है। और उक्त कांस्टेबल के खिलाफ नेहरु कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।