फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud maulana arrested.

मौलाना का कारनामा, पैसों के लिए ये क्या कर डाला

Sun, 04 Jan 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 04 Jan 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
fraud maulana arrested.

तेलंगाना की लेखिका से शादी कर 80 लाख रुपए की ठगी के आरोपी देवबंदी मौलाना को पुलिस ने धारा 420, 323, 406, 504, 506 में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस पिछले एक महीने से जुटी थी।

विज्ञापन

 
कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि तेलंगाना के कस्बा जागीर राजेंद्रनगर बडला कुंडा निवासी लेखिका मुनव्वर उन्नीसा बेगम ने बीते साल 16 नवंबर को कोतवाली पहुंच मोहल्ला केशवनगर निवासी मौलाना माजिद पर निकाह कर उत्तराखंड में मदरसा निर्माण के नाम पर चेक के जरिए से करीब 80 लाख रुपए लेकर अप्रैल में फरार होने का आरोप लगाया था, जिसकी रिपोर्ट तेलंगाना में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


शनिवार तड़के एसआई अजेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ आरोपी मौलाना माजिद अली पुत्र अजहर अली हाल निवासीबाजपुर, केशवनगर मूल निवासी यूपी के गांव मझरा हसन (रामपुर) को दोराहा चौक से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान भी जा चुका है मौलाना

fraud maulana arrested.

तलाशी लेने पर उसके पास से एटीएम, पैन कार्ड, फोटो पहचान पत्र बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने दोराहा पर 25 लाख रुपए, चकरपुर रोड पांडे अस्पताल के पास 16 लाख और यूपी के स्वार रामपुर में 20 लाख रुपए का प्लाट खरीदना कबूल किया।

रजिस्ट्री को खारिज करने की होगी कार्रवाई
सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज अजेंद्र सिंह के अनुसार रिकवरी के लिए आरोपी मौलाना माजिद के बैंक खाते सीज करने और खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री को खारिज करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमीनी मामले में सब रजिस्ट्रार कार्यालय से पत्राचार किया गया है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि महिला से ठगी करने वाला आरोपी मौलाना माजिद मय परिवार के साथ एक बार पाकिस्तान भी जा चुका है। उसका वीजा भी बना है। पाकिस्तान जाने की खबर मिलते ही खुफिया एजेंसी भी मौलाना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed