फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in uttarakhand

हाथ देख बताई बीमारी फिर जो हुआ उड़ गए सबके होश

Tue, 03 Jun 2014 08:08 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 03 Jun 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
fraud in uttarakhand

उत्तराखंड के रुड़की के समीप ढंडेरा गांव में ग्रामीण की बीमारी ठीक करने और घर में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर तांत्रिकों ने एक लाख की ठगी कर ली।

विज्ञापन


शक होने पर ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा लिया जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के कब्जे से सोने के 50 से अधिक नकली सिक्के बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ढंढेरा गांव निवासी राव नौशाद के घर तीन दिन पूर्व चार लोग एक धार्मिक स्थल की रसीद काटने आए। इसी बीच इनमें से एक व्यक्ति ने नौशाद का हाथ देख कर कहां कि वह बीमार है और उस पर किसी ने तंत्र विद्या कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी का इलाज करने को कहा

fraud in uttarakhand

यह सुनकर नौशाद डर गया। उन्होंने ने खुद को तांत्रिक बताते हुए बीमारी का इलाज करने को कहा। बातों में आकर नौशाद ने उन सभी को अपने घर में ठहरा लिया। आरोपियों ने उसका इलाज करने के लिए तंत्र मंत्र शुरू कर दिया।

आरोपियों ने कहा कि उसके घर में लाखों रुपये का खजाना गड़ा है। खजाना पाने के लिए उसे किसी की बलि देनी होगी, लेकिन बलि देने से नौशाद ने इंकार कर दिया।

इस पर आरोपियों ने उससे छह लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। बातों में आकर नौशाद ने छह लाख रुपये देने की हामी भर दी। तीन दिनों तक आरोपी तंत्र मंत्र करने का नाटक करते है।

झांसा देने के लिए गाड़ दिया सोना

fraud in uttarakhand

सोमवार दोपहर को तांत्रिक ने उससे एक लाख रुपये ले लिए। नौशाद को उनकी हरकतों पर शक हुआ तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। मुख्य तांत्रिक एक लाख रुपये लेकर वहां से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को घेर लिया और जमकर धुनाई की। बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के कब्जे से नकली सोने के 50 से अधिक सिक्के बरामद हुए हैं।

ग्रामीण को झांसा देने के लिए आरोपियों ने हाथ की सफाई कर राव नौशाद और उसके परिजनों को भरोसा करने के लिए विवश कर दिया। आरोपियों ने सबसे पहले एक अंडा हाथ में लेकर उसे कहा कि यदि उसके अंदर कुछ निकला तो नौशाद बीमार है। यदि नहीं निकला तो वह ठीक है।

देहरादून और पंजाब में कर चुके है ठगी

fraud in uttarakhand

आरोपियों ने तंत्र मंत्र पढ़कर अंडा फोड़ा तो उसके अंदर से एक सुई निकली। यहीं नहीं आरोपियों ने घर के अंदर कई जगह खुदाई की थी। आरोपियों ने परिजनों की आंख में धूल झोंकते हुए गड्ढे में नकली सोने के 40 सिक्के डाल दिए और खजाना मिलने का झांसा दिया। नकली सोने के सिक्कों को खजाना बताकर ही आरोपियों ने एक लाख रुपये ऐंठे थे।

पकड़े गए आरोपी देहरादून और पंजाब में भी तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी कर चुके हैं। पुलिस की जांच में पता चला है की आरोपी इसी तर्ज पर ठगी भी कर चुके है। पुलिस देहरादून और पंजाब में भी पुलिस से संपर्क साधकर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ठगी से बचने के लिए क्या करें
-किसी अनजान साधु और तांत्रिक बताने वाले व्यक्ति से परहेज करे
-बीमारी और तंत्र का भय दिखाने वाले व्यक्ति को घर में न आने दे
-अपने परिवार की बीमारी का इलाज डाक्टर से कराए न की तांत्रिक से
-धन के लालच दिखाने वाले किसी भी व्यक्ति के फेर में न फंसे
-भय दिखाकर घर में घुसने वाले व्यक्ति का विरोध करे और पुलिस को सूचना दे
-घर के दरवाजे पर आने वाले फकीर को हाथ दिखाने से परहेज करे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed