फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in the name of lottery.

लॉटरी के नाम पर ऐसी ठगी, पढ़कर रह जाएंगे दंग

Sat, 25 Apr 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Apr 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
fraud in the name of lottery.

लॉटरी में निकली स्कॉर्पियो देने के नाम पर एक पूर्व सैनिक से 32 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने मीठी बातों में फंसाकर करीब 10 लाख की स्कार्पियो के बदले तिगुनी से अधिक रकम हड़प ली। ठगों के फोन बंद करने पर रिटायर्ड फौजी को ठगी का अहसास हुआ। शुक्रवार को पूर्व सैनिक की शिकायत पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


बसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी पूर्व सैनिक बचे सिंह के मोबाइल पर तीन जनवरी को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनकी लाटरी निमली। इसमें उन्हें स्कार्पियो दी जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि यदि उन्हें स्कार्पियो चाहिए तो कुछ जरूरी धन के साथ कागजात देने होंगे। बताया कि पहली किस्त के रूप में करीब साढ़े ग्यारह हजार रुपये जमा कराने होंगे। स्कार्पियो पाने की खुशी में बचे सिंह ने बिना कुछ सोचे कासिम के नाम दिए गए खाते में रकम डाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर क‌िया सत्यापन, खाते में डलवाई रकम

fraud in the name of lottery.

रकम डालने के बाद कागजों का सत्यापन करने के बहाने कॉल करके सात जनवरी को बचे सिंह के घर दो युवक पहुंच गए। फोटो आदि कागजात लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की गई।

इसके बाद किसी न किसी बहाने से जालसाज पूर्व सैनिक से कभी 25 तो कभी 50 हजार अपने खातों में डलवाते रहे। करीब छह बैंकों की शाखा से यह रकम खातों में स्थानांतरित की गई।

32 लाख रुपये वसूलने के बाद जालसाजों ने फोन बंद कर दिया तो बचे सिंह के पैरों तले की जमीन खिसक गई। लेकिन तब तक उन्हें 32 लाख रुपये की चपत लग चुकी थी।

पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी पुष्पक ज्योति से मिलकर ठगी के बारे में बताया तो वह भी सकते में आ गए। बसंत विहार थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है। मुकदमा साइबर थाने को स्थानांतरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed