जनधन खाते में ढाई लाख डलवाने के नाम पर ठगी, महिला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनधन खातों में ढाई लाख रुपया डलवाने के नाम पर लोगों से एक-एक हजार रुपये ठगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान सुनीता देवी निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर के रूप में हुई है।
उसके पास से पांच बैंकों की पासबुक और 1500 रुपये बरामद हुए। बुधवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पिछले दो हफ्ते से शहर से सटे गांवों में लोगों को उनके जनधन के खातों में ढाई लाख रुपये डलवाने का झांसा देते हुए प्रति खाताधारक एक-एक हजार रुपये ले रही थी।
नोटबंदी की कहानी सुनाकर बनाती थी शिकार
अब तक 12 महिलाओं को वह ठग चुकी थी। लोगों को विश्वास में लेने के लिए महिला नोटबंदी से अब तक की पूरी कहानी उन्हें सुनाती थी और फिर उनसे रकम ऐंठ लेती थी। विश्वास दिलाने के लिए वह खुद को राष्ट्रीय बैंकों की सदस्य बता रही थी और जनधन बैंक खाते की पासबुक की एक फोटोप्रति भी ले रही थी।
शिकायत पर पुलिस हुई एक्टिव
सनेह चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सनेह मल्ला गांव की महिलाओं ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। मंगलवार शाम को आरोपी महिला को लालपानी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सनेह की महिलाओं ने इस मामले में पुलिस को एक लिखित तहरीर भी दी है।