रिटायर्ट कैप्टन से 28 लाख की ठगी, तरीका जानकर चौंक जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बीमा पॉलिसी को लेकर हो रही ठगी के मामले रुक नहीं रहे हैं। ताजा मामला सेना से रिटायर्ड कैप्टन का है। पॉलिसी कराने और फिर डूबी रकम को वापस कराने के नाम पर दो चरणों में उनसे 28 लाख रुपये ठग लिए गए। दो साल बाद अब मामला उजागर हुआ तो डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के सरकुलर रोड निवासी वृंदा कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता चंद्रप्रकाश कपूर (82) को 2014 में कई मोबाइल नंबरों से कॉल गई। कॉल करने वाले सोनिया और उसके साथियों ने बीमा पॉलिसी का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठग लिए।
यह रकम कई किश्तों में अलग-अलग अकाउंट में जमा कराई। रकम मिलने के बाद कॉल करने वालों के नंबर स्विच ऑफ हुए तो पिता चंद्रप्रकाश ने अपने परिचित और स्टार लिंग म्युचल फंड एंड फाइनेंस कंपनी के एजेंट रहे तनुज अरोड़ा निवासी यमुनानगर (हरियाणा) को ठगी की जानकारी दी।
पॉलिसी की रकम दिलाने के नाम पर भी 13 लाख ठगे
आरोप है कि तनुज अरोड़ा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पॉलिसी की रकम वापस दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय पर करीब 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में अरोड़ा ने उनके फोन रिसीव करने बंद कर दिए। तब जाकर उन्हें पता चला कि उनसे ठगी की गई है।
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोनिया और तनुज समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आईजी ऑफिस से अटैच दरोगा मोहम्मद यासीन ने डालनवाला पुलिस के साथ मिलकर आरोपी तनुज अरोरा को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना था कि रिटायर्ड कैप्टन ने फोन पर ही अंजान लोगों को 15 लाख रुपये थमा दिए तो उसका भी लालच जाग गया।