पेट्रोलियम यूनि में दाखिले के नाम पर ठगों ने झटके 80 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पश्चिम बंगाल से आकाश सरकार पुत्र शंकर सरकार निवासी लक्ष्मीपुर जीटी रोड कालेज मोड वर्द्घावान अपने परिवार के साथ गया बिहार होते हुए ट्रेन से देहरादून पहुंचा। पुलिस के अनुसार ट्रेन में इसकी मुलाकात उत्कर्ष नाम के युवक से हुई। बातचीत आगे बढ़ी तो उत्कर्ष ने आकाश से देहरादून जाने के बारे में पूछताछ करने लगे।
आकाश ने बताया कि वह बिटेक की काउंसलिंग के लिए ग्राफिक एरा जा रहा है। इस दौरान उत्कर्ष ने अपने प्रशांत का नाम लेते हुए कहा कि वह यूपीईएस यूनिवर्सिटी में दाखिला करा सकता है उसकी अच्छी पहुंच है। कम पैसे में दाखिला हो जायेगा। जिसके झांसे में आकाश आ गया। देहरादून पहुंचने के बाद उत्कर्ष ने अपने दोस्त प्रशांत से मुलाकात करवाया। फिर दोनों आकाश को दोस्त बनाकर तीन दिन तक बाइक से शहर के कई स्थानों पर घुमाया ताकि वह इन दोनों के विश्वास में आ जाये।
दाखिला कराने के नाम पर ले लिए 80 हजार
बुधवार को आरोपी प्रशांत व उत्कर्ष ने आकाश को अपने झांसे में लेकर सार्थक से एक होटल में मुलाकात कराने की बात कही। आरोपी सार्थक को यूपीईएस का अधिकारी बताया। यह सभी लोग रेलवे स्टेशन स्थिति एक होटल में मिले। दाखिला कराने की बात पक्की होने पर एक ही बाइक से उत्कर्ष, प्रशांत व पीडित आकाश टपकेश्वर की ओर चल दिए जबकि सार्थक होटल में ही रूक गया।
पीड़ित का आरोप है कि कौलागढ़ चौक से पहले दोनों ने उससे 80 हजार रुपये नगद ले लिये और रेड लाइट आने से पहले उसे यह कहकर बाइक से उतार दिया कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है, पैदल आ जाओ। पीड़ित को बाइक से उतारने के बाद दोनों आरोपी चंपत हो गये।
काफी तलाशने व फोन नंबर मिलाने के बाद जब उनसे संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित ने इन तीनों उत्कर्ष, प्रशांत, सार्थक के खिलाफ कैंट थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।