फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in marriage

पत्नी के रहते पति ने की सगाई, जमकर हंगामा

Mon, 27 Jan 2014 08:43 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 27 Jan 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
fraud in marriage

प्रेम विवाह रचाने के बाद कांहावाली गांव का एक युवक परिवारवालों का दबाव नहीं झेल सका। देहरादून में पत्नी के रहते हुए भी परिजनों ने उसकी शादी की बात छिपाकर दूसरी जगह रिश्ता कर दिया।

विज्ञापन


सगाई में कार सहित भारी भरकम दहेज भी ले लिया, जब पत्नी को पता चला तो उसने जमकर हंगामा किया। लड़की पक्ष तक पूरी हकीकत पहुंचाई इसके बाद करीब आठ घंटे चली पंचायत में सगाई तोड़ने के साथ ही दहेज का पूरा सामान वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


युवक ने कोर्ट मैरिज किया था
खानपुर क्षेत्र के कांहावाली गांव का एक युवक देहरादून में कोचिंग सेंटर चलाता है। कुछ दिन पहले दून में ही परिजनों को विश्वास में लिए बिना उसने एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस बात को छिपाते हुए परिजनों ने 23 जनवरी को उसकी सगाई बिजनौर जिले के ग्राम बेहड़े की सेंदलवाला गांव की एक युवती से कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि युवती पक्ष ने कार और अन्य सामान भी सगाई में दिया। इसके बाद खुद को फंसा देख युवक ने देहरादून में फोन कर पूरा वाकया अपनी पत्नी को बताया और जानकारी दी कि अगले माह उसकी शादी होनी है। यह सुनकर पत्नी के होश उड़ गए। उसने युवक के परिजनों को चेतावनी दी कि वह अपने पति की दूसरी शादी कभी नहीं होने देगी।

सगाई तोड़ने का निर्णय
रिश्ता करने वाले लड़की पक्ष से संपर्क साधकर उन्हें भी युवक के शादीशुदा होने की बात बताई। पूरी हकीकत सामने आने पर रविवार की शाम लड़की पक्ष कांहावाली गांव पहुंच गया। मामले को लेकर ग्रामीण भी


भौचक्के रह गए। विवाद बढ़ता देख पंचायत बुलाई गई करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को सगाई तोड़ने का निर्णय लिया गया। लड़के पक्ष ने युवती पक्ष का सारा सामान वापस किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed