{"_id":"e936d3f3a84f2c944206e0170a5ac827","slug":"fraud-ias-case-lbs-mussoorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी IAS मामले में रूबी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी IAS मामले में रूबी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 07 Oct 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में रूबी चौधरी के फर्जी तरीके से प्रशिक्षु आईएएस के रूप में रहने के मामले में एसएसपी ने 31 दिन की समीक्षा के बाद मंगलवार को चार्जशीट कोर्ट में भेज दी है। एसआईटी ने अपनी विवेचना में रूबी को दोषी मानते हुए अकादमी प्रशासन को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
एलबीएस अकादमी में रूबी चौधरी छह माह तक फर्जी तरीकेसे प्रशिक्षु आईएएस के तौर पर रहने के मामले में इसी साल 31 मार्च को मसूरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। ट्रेनिंग के दौरान राष्ट्रपति के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाने में रूबी कामयाब हो गई थी।
विज्ञापन
पहले तो मामले को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन रूबी के मीडिया के सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। रूबी ने अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर सौरभ जैन पर नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। नाटकीय तरीके से रूबी की गिरफ्तारी के बाद हाई प्रोफाइल मामले की जांच के लिए डीजीपी बीएस सिद्धू ने एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
सीबीसीआईडी की अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहां अंसारी द्वारा पहले मामले की विवेचना की गई। तबीयत बिगड़ जाने के कारण विवेचना उनसे लेकर एएसपी ममता बोरा को सौंपी गई थी।
इसी दौरान डीजीपी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति कर दी। शासन द्वारा सीबीआई जांच की मांग ठुकराने के बाद एसटीएफ के एसएसपी सदानंद दाते को विवेचना सुपुर्द की गई। एसआईटी ने दो सितंबर को रूबी के खिलाफ आरोप पत्र एसएसपी पुष्पक ज्योति को भेज दिया था। एसएसपी ने समीक्षा और विधिक राय के बाद मंगलवार को चार्जशीट कोर्ट में भेज दी है।
104 लोगों के बयान दर्ज
एसआईटी की विवेचना में करीब 104 लोगों के बयान दर्ज किए गए। इनमें अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर सौरभ जैन के अलावा डायरेक्टर के पीए, डिप्टी डायरेक्टर, फोटोग्राफर निधि शर्मा और दो प्रशिक्षु आईएएस के अलावा एक केंद्रीय मंत्री के करीबी, दूसरे मंत्री के करीब कार चालक के अलावा ड्रेस तैयार करने वालों के बयान दर्ज किए गए।
रूबी के मुकदमे से चार्जशीट तक का सफर
29 मार्च-एलबीएस अकादमी से रूबी को सामान समेत किया बेदखल
31 मार्च-सुरक्षा अधिकारी प्रेम सिंह की तरफ से रूबी के खिलाफ मुकदमा
01 अप्रैल-मसूरी इंस्पेक्टर एससी भंडारी लाइन हाजिर, चंदन सिंह बिष्ट नए इंस्पेक्टर, जांच सीओ को सौंपी, राष्ट्रपति केसाथ ग्रुप फोटो का खुलासा
02 अप्रैल-रूबी चौधरी ने मीडिया के सामने आकर डिप्टी डायरेक्टर सौरभ जैन पर लगाए आरोप। डीजीपी ने जांच के लिए गठित की एसआईटी
03 अप्रैल-पुलिस ने रात में रूबी चौधरी को गिरफ्तार कर राजपुर थाने में की पूछताछ
04 अप्रैल-कोर्ट में पेशी के दौरान रूबी ने फर्जी आईडी कार्ड पर अकादमी में रहने की बात कबूली
05 अप्रैल-एसआईटी टीम ने गार्ड देव सिंह से की पूछताछ
06 अप्रैल-रूबी ने कोर्ट में पेशी केदौरान किया खुलासा। सौरभ जैन ने बनवाई वर्दी और आईडी कार्ड
07 अप्रैल-रूबी को रिमांड पर लेकर मेरठ में नंदोई के घर की तलाशी। वर्दी और दूसरे कागजात बरामद
08 अप्रैल-रिमांड के दूसरे दिन नैनीताल ले जाकर की गई पूछताछ
09 अप्रैल-रूबी की तबीयत खराब होने पर दून अस्पताल में कराया गया भर्ती
10 अप्रैल-रूबी को मसूरी ले जाकर वर्दी का कपड़ा बेचने वाले दुकानदार और टेलर से कराई पहचान
13 अप्रैल-एसआईटी जांच में हुआ खुलासा। केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा प्रयुक्त की जाने वाली कार से पहली बार अकादमी आई थी रूबी
14-अप्रैल-डिप्टी डायरेक्टर सौरभ जैन से आरोपों को लेकर कई घंटे हुई बातचीत
15 अप्रैल-रूबी चौधरी ने 164 के तहत कोर्ट में दर्ज कराए बयान
16 अप्रैल-एसआईटी ने अकादमी पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से की पूछताछ
27 अप्रैल-विवेचक एएसपी शाहजहां अंसारी तबीयत बिगड़ने के कारण गई छुट्टी
30 अप्रैल-एएसपी ममता बोरा को सौंपी गई इस मामले की विवेचना
06 मई-डीजीपी ने एलबीएस अकादमी प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की
15 मई-शासन ने पुलिस मुख्यालय द्वारा सीबीआई जांच कराने के प्रस्ताव को कर दिया अस्वीकार। एसआईटी से जांच कराने के आदेश
17 मई-43 दिन जेल में रहने के बाद रूबी चौधरी की जेल से हुई रिहाई
06 जून-आईपीएस सदानंद दाते को सौंपी गई एसआईटी की कमान
01 सितंबर-एसआईटी ने विवेचना पूरी कर लगाई चार्जशीट
06 अक्तूबर-एसएसपी ने समीक्षा के बाद चार्जशीट कोर्ट भेजी