फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    fraud case in the name of secretariat

सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगे पांच लाख, इंटरव्यू देने पहुंचा युवक तो खुली पोल

Fri, 31 Mar 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Mar 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
 fraud case in the name of secretariat

सचिवालय में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने पीड़ित को बाकायदा अपर सचिव सचिवालय कार्मिक की तरफ फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनाकर दिया था। एसएसपी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


नर सिंह दल के संयोजक अमित तोमर ने शुक्रवार को चांदपुर निवासी अरविंद कंसवाल के साथ एसएसपी से मिलकर बताया कि देहरा खास निवासी विनय भट्ट ने दिसंबर 2015 में अरविंद को सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। 
विज्ञापन


बताया था कि 100 पदों के लिए 2016 में साक्षात्कार होना है। कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी के नाम पर आरोपी ने कई किश्तों में पांच लाख रुपये वसूल लिए। दबाव बनाया तो आरोपी ने अपर सचिव सचिवालय कार्मिक की तरफ से नियुक्ति पत्र तैयार भी थमा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद ज्वाइनिंग के लिए सचिवालय गया तो पूरी जालसाजी से पर्दा उठ गया। अरविंद ने कार्रवाई की बात कही तो विनय भट्ट ने कई लोगों की मौजूदगी में नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये लेने और जल्द वापस करने की बात लिखकर दी।


तोमर ने आशंका जताई कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, क्योंकि पहले भी सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी हो चुकी है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed