{"_id":"599bccee4f1c1b91788b495c","slug":"four-student-leader-got-jail-for-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने वाले चार छात्रनेताओं को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने वाले चार छात्रनेताओं को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्टोरेंट मालिक से चुनाव के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़े गए डीबीएस कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष समेत चारों छात्रों को जेल भेज दिया गया। उधर, वारंट के आधार पर छात्र नेता भगवती प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मयूर विहार निवासी आयुष टंडन का राजपुर रोड पर उसका थ्री पिरामिड नाम से रेस्टोरेंट है। उन्होंने डीबीएस कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष सौरभ गुलेरिया, विपुल गौड़ और पंकज कुमार पर डीबीएस छात्रसंघ चुनाव के लिए रुपये की मांग करने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा डालनवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, डालनवाला पुलिस ने पुराने मामले में वारंट के आधार पर छात्र नेता भगवती प्रसाद निवासी गुरुद्वारा रोड को दबोच लिया। भगवती के काफी समय से कोर्ट में पेश न होने के कारण उसका वारंट जारी था। भगवती प्रसाद के खिलाफ छात्र संघ चुनावों को लेकर कई मुकदमे पंजीकृत है।
विज्ञापन