चार युवक मेरी पत्नी के साथ गैंगरेप कर रहे हैं, प्लीज बचा लो उसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को एक व्यक्ति ने बताया कि चार युवक उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप कर रहे हैं। उसे बचा लो। जब पुलिस वहां पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए। मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की का है।
कोतवाली सिविल लाइंस में 24 जून दोपहर के समय मोहनपुरा निवासी एक व्यक्ति पहुंचा। उसने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल को बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई है।
मायके वाले सभी लोग घूमने के लिए बाहर गए हुए हैं। चार युवकों ने इस बात फायदा उठाते हुए धोखे से उसकी पत्नी को कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया है। जिससे वह पूरी तरह से होश में नहीं है। चारों युवक की उसकी पत्नी से बलात्कार कर रहे हैं। उसने यह भी बताया कि यह बात उसे बच्चों ने बताई है।
नजारा देखकर पुलिस के भी उड़े होश
यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। तुरंत ही एक पुलिस टीम विवाहिता के पति को लेकर तुरंत ही मौके लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए।
वहां व्यक्ति की पत्नी घर का काम कर रही थी। पुलिस ने उससे पूछा कि क्या किसी ने उसके जोर जबरदस्ती की है। तो विवाहिता ने बताया कि उसके साथ कुछ भी नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से ठीक है।
महिला ने बताया कि उसका पति सुबह के समय आया था। वह उसके दोनों बच्चों को लेकर चला गया था। विवाहिता ने बताया कि उसका पति उस पर संदेह का करता है। वह यदि किसी से बात कर ले तो उसका पति संदेह करने लगता है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि विवाहिता के साथ कुछ नहीं हुआ है। उसके पति ने उसके बलात्कार की झूठी कहानी बनाई है। वह अपनी पत्नी पर संदेह करता है। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने विवाहिता के पति को कड़ी फटकार लगाई है।