फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four girls from thailand caught in dehradun spa center Blacklist in india 

देहरादून के स्पा सेंटर में पकड़ी गई थाईलैंड की चार युवतियां, पुलिस ने दी ये सजा

Thu, 31 Aug 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Aug 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Four girls from thailand caught in dehradun spa center Blacklist in india 

बुधवार को शहर के नामी स्पा सेंटर में गैरकानूनी रूप से काम कर रहीं थाईलैंड की दो युवत‌ियों को पुल‌िस ने ह‌िरासत मे ल‌िया। इसके बाद खुलासा हुआ वह चार युवत‌ियां हैं जो यहां काम करती हैं। 

विज्ञापन


आईएसबीटी स्थित रेड रोज स्पा सेंटर के बाद चकराता रोड के  एक सेंटर से थाईलैंड की दो युवतियों को काम करते हुए पकड़ा गया है। यह चारों युवतियां वीजा के नियमों का उल्लंघन कर नौकरी कर रही थीं।
विज्ञापन


एलआईयू ने जांच के बाद इन युवतियों को ब्लैक लिस्ट करते हुए देश छोड़ने का नोटिस दिया है, इनमें से एक सुबह ही बैंकाक निकल गई। विदेशी के बारे में जानकारी नहीं देने पर दोनों स्पा सेंटर संचालकों और फ्लैट मालिकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अभिसूचना इकाई ने मंगलवार को आईएसबीटी के पास स्थित रोड रेज स्पा सेंटर से थाईलैंड की दो युवतियों को बुलाकर पूछताछ की थी। लक्की और हॉग वी माल शकुल टूरिस्ट और बिजनेस वीजा पर भारत आई हुई थीं। यह दोनों वीजा नियमों का उल्लंघन कर स्पा सेंटर पर काम कर रही थीं।

विदेशी युवती को देश छोड़ने का नोटिस

Four girls from thailand caught in dehradun spa center Blacklist in india 

नियमानुसार उनके पास रोजगार का वीजा होना चाहिए था। एलआईयू ने उन्हें बुधवार सुबह पासपोर्ट और वीजा दिखाने को कहा था। एक युवती सुबह-सुबह ही बैंकाक के लिए चली गई, जबकि दूसरी भी फुर्र होने की फिराक में थी, मगर उसे पकड़ लिया गया।

एलआईयू ने विदेशी युवती को देश छोड़ने का नोटिस तामिल करा दिया। रोड रेज स्पा सेंटर के संचालक जितेन्द्र यादव और फ्लैट मालिक उषा बतरा को विदेशियों की जानकारी न देने पर नोटिस दिया गया है। संतुष्ट जनक जवाब न देने की स्थिति में उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सामने आने के बाद एलआईयू टीम ने शहर के अन्य स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया। चकराता रोड और जीएमएस रोड के तीन स्पा सेंटरों पर चेकिंग की गई। इंस्पेक्टर नेगी ने चकराता रोड स्थित स्पा पैलेस पर थाईलैंड की दो युवतियों को काम करते हुए पकड़ लिया। यह दोनों भी बिजनेस और टूरिस्ट वीजा पर आई हुई थीं, इन्हें बुलाकर एलआईयू ने पूछताछ की। साथ ही स्पा संचालक रविन्द्र मान को भी बुलाकर बातचीत की गई।

वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के कारण थाईलैंड की चारों युवतियों को ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है, ताकि यह भविष्य में भारत न आ सकें। इन विदेशी युवतियों को तत्काल भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। इसके अलावा स्पा सेंटर संचालक और फ्लैट मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। 
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed