फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forgery in the name of flat sale

फ्लैट और जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Tue, 02 May 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 May 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
forgery in the name of flat sale
FRAUD

देहरादून में फ्लैट और जमीन दिलाने के नाम पर ठगी की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है। पलटन बाजार के गारमेंट्स कारोबारी से 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


ठगी करने वाला खुद को यूपी में पुलिस इंस्पेक्टर बता रहा है। पीड़ित पक्ष को रकम वापस करने के बजाए आरोपी पक्ष अब आतंकित कर रहा है। इस मामले में डीआईजी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

 
डालनवाला निवासी और गारमेंटस कारोबारी रामकुमार अग्रवाल द्वारा डीआईजी के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2013 में खुद को यूपी में इंस्पेक्टर बताने वाले एक शख्स ने एमडीडीए कालोनी में फ्लैट के अलावा शहर के दूसरे हिस्से में जमीन दिलाने का झांसा दिया। कागजात आदि भी देखे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के साथ उसका साला और अन्य परिजन भी थे। उन पर विश्वास कर करीब 40 लाख रुपये एडवांस दे दिए गए। यह रकम 26 बार विभिन्न खातों में स्थानांतरित की गई है। तीन साल से आरोपी पक्ष उन्हें टरकाता आ रहा था। न तो फ्लैट और न ही जमीन की रजिस्ट्री कराई। इसी बीच जमीन का आधा हिस्सा दूसरे पक्ष को बेच दिया गया।

पीड़ित पक्ष ने दबाव बनाया तो आरोपी पक्ष ने उन्हें 15 लाख रुपये के चेक उपलब्ध कराए। खातों में रकम न होने के कारण चेक बाउंस हो गए। अब आरोपी पक्ष ने साफ तौर से रकम वापस करने से इंकार कर दिया है। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।


पीड़ित कारोबारी ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी पीड़ा बताई है। बता दे कि एसआईटी भूमि द्वारा कई सौ जालसाजों को जेल भेजने की बड़ी कार्रवाई के बाद भी जमीन के नाम पर धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed