मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, कमरे का दरवाजा खोलते ही शर्म से झुक गईं पुलिस की आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने सिडकुल क्षेत्र में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान युवक युवतियां ऐसी हालत में मिले कि पुलिस की आंखे भी शर्म से झुक गई।
पुलिस के हत्थे दो सेक्स रैकेट संचालक, एक ग्राहक, एक युवती चढ़ी है जबकि जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दी गई बिहार की एक युवती को भी पुलिस टीम ने मुक्त कराया है। दस्ते के प्रभारी इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि डैंसो चौक के पास एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी।
रविवार को टीम के साथ इमारत में बने एक कमरे में दबिश दी गई। मौके से तीन युवक एवं दो युवतियां हत्थे चढ़ गए। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नबिरूल शेख उर्फ सोनू बंगाली पुत्र शोबिर शेख निवासी सिहाहबुली थाना नागनघट जिला बर्द्धमान पश्चिम बंगाल, श्याम दास पुत्र छेदीदास निवासी भाटापारा रायपुर छत्तीसगढ़ और शहनवाज उर्फ आसिफ उर्फ आशु पुत्र इकबाल निवासी गुजाहेडी पुरकाजी मुजफ्फरनगर हाल निवासी सुल्तानपुर लक्सर बताए हैं।
एक युवती ज्वालापुर की रहने वाली है जबकि दूसरी युवती बिहार के गोपालगंज की बताई गई है। उन्होंने बताया कि सोनू बंगाली और श्यामदास सेक्स रैकेट संचालित करते हैं जबकि तीसरा युवक ग्राहक है।
बिहार की युवती से जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। सोनू बंगाली ही एक महिला की मार्फत बिहार की महिला को जिस्मफरोशी के लिए लाया था। बताया कि सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।