फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing on Retired teacher killed in roorkee

रुड़की: हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक पर घर में घुसकर झोंके फायर, मौके पर मौत

Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Firing on Retired teacher killed in roorkee
फायरिंग - फोटो : SELF

हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार रात करीब नौ बजे सेवानिवृत्त शिक्षक एवं किसान नेता नकली सिंह सैनी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


पुलिस उनके घर के पास स्थित केनरा बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर बदमाशों को चिह्नित करने में जुट गई है। सेवानिवृत्त शिक्षक नकली सिंह सैनी (72) शहर से सटे सलेमपुर राजपुताना गांव में अपने दो बेटों के साथ रह रहे थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह घर के बरामदे में बैठे हुए थे, जबकि परिवार के अन्य लोग घर के अंदर थे। इसी बीच, हथियारबंद तीन बदमाश घर के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन

 

Firing on Retired teacher killed in roorkee

इनमें से दो घर में घुसे और तीसरा बाहर ही खड़ा रहा। घर में घुसे बदमाशों ने नकली सिंह सैनी के सीने से सटाकर दो गोलियां दागीं और फरार हो गए। गोली लगते ही नकली सिंह सैनी जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन बाहर निकले और आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला रंजिश से जुड़ा लगता है। पूर्व में नकली सिंह सैनी के भाई की भी हत्या हुई थी। कोर्ट में इसका मुकदमा चल रहा है। एसपी देहात ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed