प्रापर्टी डीलर के घर पर फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची बेटी
फायरिंग में प्रापर्टी डीलर की बेटी गोली से बाल-बाल बच गई।
पुलिस ने हमलावर को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
फायरिंग के वक्त परमजीत की बेटी रसोई में काम कर रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दून में प्रापर्टी विवाद में शनिवार देर रात एक डीलर के आवास पर फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि उसकी बेटी गोली से बाल-बाल बच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
डालनवाला के राजपुर रोड स्थित साकेत कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह का प्रापर्टी के साथ बायो विज्ञान उद्योग का भी काम है। सिंह ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि एक प्रापर्टी विवाद में बंटी उर्फ आकाश दीप ने उसके आवास पर आकर फायरिंग की है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई।
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि तीन गोली चलाने की बात सामने आई है। एक गोली तो बाहरी दीवार में लगी है, जबकि दूसरी गोली शीशा तोड़कर रसोई में लगी है। उस समय परमजीत की बेटी रसोई में काम कर रही थी। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गई।
पहले करता रहा इनकार, सीसीटीवी ने खोला राज
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात में ही आरोपी बंटी को हिरासत में ले लिया गया। पहले तो वह इनकार करता रहा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हमलावर कार से आया था। लाइसेंसी रिवाल्वर से भी फायरिंग की पुष्टि हुई। सख्ती करने पर आरोपी ने फायरिंग की बात स्वीकार कर ली।
एसपी ने बताया कि एक प्रापर्टी का बैनामा न कराने को लेकर विवाद है। रविवार को हमलावर तीन बार परमजीत के आवास पर गया था, लेकिन वह नहीं मिल पाया था।
लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर उसे निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है एसएसपी ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ने पर कोतवाली के कार्यवाह प्रभारी नत्थीलाल उनियाल, उप निरीक्षक अनिल चौहान, कांस्टेबल राजीव और सुरेन्द्र को सम्मानित करने की घोषणा की।