फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing on medical store owner in roorkee

रुड़की: मेडिकल स्टोर मालिक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर झोंका फायर

Sun, 03 Jun 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 03 Jun 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Firing on medical store owner in roorkee

शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक मेडिकल स्टोर स्वामी पर दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी- डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पांच आरोपियों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।   

विज्ञापन


पाड़ली गुर्जर निवासी दानिश की रेलवे स्टेशन के पास मेडिकल स्टोर है। उसके पिता शमशाद अली पुत्र मकसूद अली ने पुलिस को दी  तहरीर में बताया है कि शनिवार रात करीब ग्यारह बजे उसका बेटा दानिश अपने मेडिकल स्टोर में था।  तभी दो कारों में सवार कुछ लोगों ने  लाठी- डंडों से उस पर हमला बोल दिया। इससे पह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


शोर- शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसे हमलावरों से छुड़ाया। इसी बीच सूचना पर भी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आते देख  हमलावर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दानिश को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Firing on medical store owner in roorkee

घायल दानिश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पाड़ली गुर्जर निवासी शदाकत पुत्र लियाकत, निशाकत पुत्र अब्बाश निवासी नगर निगम कालोनी रुड़की, जहिर पुत्र ताहिर निवासी पुरानी तहसील,  शरफराज पुत्र इनाम मौहम्मदपुर व कलीम पुत्र तशव्वर निवासी बंधा रोड के अलावा 20 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।  कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर  आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed