शूटर के घर में अचानक हुई धड़ाधड़ फायरिंग, दहशत में आए परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के पास हवाई फायरिंग भी की गई। रवि के घर वालों ने विरोधी गैंग के लोगों पर फायरिंग कर आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
रवि आर्या के भाई दीपांशु आर्या ने बताया कि घटना के समय उसका भाई घर मौजूद नहीं था। घर में सिर्फ भाई, बहन और मां मौजूद थीं। आरोप है कि छह लोगों ने घर में खिड़की के रास्ते से गोलियां चलाई।
गोली दरवाजे को छेद करते हुए निकल गई। आरोप है कि दबंगों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी और मंदिर के पास हवाई फायरिंग भी की। इससे घबराए परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी नरेश चौहान को सूचना दी।
तीन दिन से घर के बाहर हो रही हवाई फायरिंग
पुलिस ने मौके का मुआयना कर एक खोखा कारतूस बरामद किया है। कयास लगाया जा रहा है कि खोखा 315 बोर की कारतूस का है। दीपांशु की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वीरेंद्र बोरा, सुमित बिष्ट
संकेत वर्मा, दिनेश उर्फ दयाशंकर, भारत भूषण उर्फ भानू, शुभम शर्मा के खिलाफ धारा 34, 307 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों में अधिकतर गुंडा एक्ट के आरोपी हैं। सुमित बिष्ट और उसके माता-पिता का आरोप है कि रात में तीन दिन से घर के बाहर हवाई फायरिंग हो रही है।
कोतवाल नरेश चौहान का कहना है कि बदमाश चाहे किसी गैंग से जुड़ा हो वह पुलिस से बच नहीं पाएगा। किसी को क्षेत्र में कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। खुलेआम घूम रहे बदमाश जल्द सलाखों के अंदर नजर आएंगे।