{"_id":"6cc867de7fe44c60fd334efad4fe7c35","slug":"fir-in-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ठगने वालों पर तीन साल बाद मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को ठगने वालों पर तीन साल बाद मुकदमा
अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार)
Updated Mon, 26 May 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह बनवाकर आर्थिक मदद करने का झांसा देने के आरोप में कंपनी के एमडी और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। घटना तीन साल पुरानी है।
विज्ञापन
खुद को बताया एमडी
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी रिहाना ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2011 में एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उनके मौहल्ले में आया।
उसने खुद को एक कंपनी का एमडी बताकर महिलाओं से स्वयं सहायता समूह बनाने के नाम पर प्रति महिला साढ़े चार हजार रुपये के हिसाब से करीब तीन लाख रुपये इकट्ठा किए लेकिन किसी भी महिला को कोई सहायता नहीं दिलाई।
विज्ञापन
पैसे लेकर हुए गायब
कुछ महिलाओं को 980 रुपये के चेक भी दिये लेकिन बाद में तीनों गायब हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केल्हणपुर देवबंद निवासी विजयपाल, दाबकीकलां लक्सर निवासी सुंदर तथा गेवर्धनपुर निवासी प्रभात के खिलाफ धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन