{"_id":"cef663c4cedf076bdb54e7695eb55d0f","slug":"fight-police-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के चलते युवक पर सरियों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के चलते युवक पर सरियों से हमला
अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
रामनगर में स्कूटी में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में दो छात्रों ने एक युवक को सरियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाद में समझौता कराने के लिए नेतागिरी होती रही। पुलिस मामले को जांच में उलझाए हुए है।
विज्ञापन
दुकान में जाकर की मारपीट
रामनगर निवासी विपुल जनवानी मंगलवार को अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच बाइक पर दो छात्र वहां आए आरोप है कि उन्होंने बाइक से विपुल की परिचित युवती की स्कूटी में टक्कर मार दी। विपुल ने विरोध जताया तो छात्रों ने उस पर सरियों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन इससे पहले ही आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे लोग
घायल विपुल ने उनके खिलाफ तहरीर दी। इस पर छात्रों की तरफ से भी कई नेता मामले का निपटारा कराने के लिए गंगनहर कोतवाली पहुंचकर दबाव बनाने लगे। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन