{"_id":"56dc5ec54f1c1b46498b45a1","slug":"fight-for-dog-police-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को शौच कराने को लेकर भिड़े, पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते को शौच कराने को लेकर भिड़े, पहुंची पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
dog
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते को शौच करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दो सगे भाईयों एवं दूसरे पक्ष के दो लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
मामला हरिद्वार के न्यू धीरवाली का है। मुजफ्फरनगर में तैनात सिपाही नरेंद्र सिरोही का परिवार यहां रहता है। सिपाही की पत्नी अपने कुत्ते को शौच करा रही थी।
जमकर मचा हंगामा
आरोप है कि बेकरी के बाहर शौच कराने पर दुकानदार सियावरण ने विरोध किया तो महिला ने मारपीट कर दी। हो हल्ला होने पर महिला का बेटा रोहित एवं परिचित दामोदर भी पहुंच गए। उनकी भी दुकानदार से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
इधर, दुकानदार का भाई सोबरन भी मारपीट में कूद पड़ा। सरेराह हो रही मारपीट की सूचना पर एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी पहुंच गए। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को अलग थलग करना चाहा तब वे पुलिस से उलझने लग गए।
पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहीं सूचना मिलते ही बेकरी मालिक के पक्ष में भारी संख्या में लोग कोतवाली उमड़ आए। एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों पक्ष का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।